Homeराज्यउत्तराखण्डनेपाल संबंधों में भावनात्मक और सांस्कृतिक जुड़ाव को लेकर उत्तराखंड में सुदूरपश्चिम...

नेपाल संबंधों में भावनात्मक और सांस्कृतिक जुड़ाव को लेकर उत्तराखंड में सुदूरपश्चिम नेपाल के मुख्यमंत्री की महत्वपूर्ण बैठक

देहरादून: शासकीय आवास पर नेपाल के सुदूरपश्चिम प्रांत के मुख्यमंत्री कमल बहादुर शाह ने सम्मानित मंत्रीगणों व अधिकारियों के साथ भेंट की। इस अवसर पर उनसे भारत और नेपाल से संबंधित विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की। भारत और नेपाल के लोगों के बीच सांस्कृतिक, धार्मिक तथा सामाजिक दृष्टिकोण से गहरी समानता देखने को मिलती है। दोनों देशों की परंपराएं, रीति-रिवाज, भाषा, खानपान और जीवनशैली में कई तरह की समानताएं हैं, जो वर्षों से आपसी जुड़ाव और विश्वास को मजबूत करती रही हैं। यही कारण है कि भारत और नेपाल के संबंध केवल राजनीतिक या भौगोलिक नहीं, बल्कि भावनात्मक और सांस्कृतिक गहराई से जुड़े हुए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular