Homeराज्यउत्तराखण्डपीएम किसान योजना का अगर चाहिए लाभ तो आज ही करवा लें...

पीएम किसान योजना का अगर चाहिए लाभ तो आज ही करवा लें ये तीन जरूरी काम, जानिए…

देहरादून – आप चाहे शहरी इलाके में रहते हैं या फिर ग्रामीण क्षेत्रों में, लेकिन अगर आप किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आप लाभ ले सकते हैं। इसके लिए बस आपको उस योजना में आवेदन करना होता है। जैसे- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को ले लीजिए, जिसमें किसान आवेदन करके सालाना 6 हजार रुपये का लाभ ले सकते हैं। वहीं, ये पैसे हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में मिलते हैं।

इसी कड़ी में अब 17वीं किस्त की बारी है, जिसका लाभ लाभार्थियों को मिलेगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके लिए कुछ कामों को करवाना जरूरी है? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं 17वीं किस्त का लाभ लेने के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं।

ये हैं वो तीन काम:-

नंबर 1

  • अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं, तो आपके लिए जरूरी है कि आप ई-केवाईसी करवा लें। अगर आप ये नहीं करवाते हैं, तो आप किस्त से वंचित रह सकते हैं। सरकार की तरफ से पहले ही कहा गया कि ये काम करवाना जरूरी है।
  • ई-केवाईसी करवाने के लिए आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जा सकते हैं
  • आप योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in से भी ई-केवाईसी करवा सकते हैं
  • ई-केवाईसी बैंक से भी करवाई जा सकती है।
नंबर 2
  • अगर आप अपने आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक नहीं करवाते हैं, तो भी आपकी किस्त अटक सकती है। इसलिए अगर लाभ लेना है, तो इस काम को तुरंत करवा लें ताकि आपको 17वीं किस्त का लाभ मिल सके।
नंबर 3
  • 17वीं किस्त का लाभ लेने के लिए तीसरा काम करवाना जो जरूरी है, वो है भू-सत्यापन। योजना से जितने भी किसान जुड़े हैं उन्हें ये काम करवाना अनिवार्य है। इसलिए अगर आपने भी आवेदन किया है, तो आप भी इस काम को करवा लें।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular