Homeउत्तराखण्डनैनीतालबड़ी खबर : कैंची धाम में युवक की गोली लगने से संदिग्ध...

बड़ी खबर : कैंची धाम में युवक की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितयों में मौत

नैनीताल के प्रसिद्ध कैंची धाम स्थित एक रेस्टोरेंट में शुक्रवार देर रात एक युवक की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थियों मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कैंची धाम में युवक की गोली लगने से संदिग्ध मौत

कैंची धाम स्थित किरौला रेस्टोरेंट में युवक की गोली लगने से मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक घटना शुक्रवार की देर रात दो बजे की है। यहां एक युक की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है।

लाइसेंसी बंदूक से चली है गोली

कोतवाली पुलिस के एसएसआई आसिफ खान ने बताया कि शव को कब्जे में लेतक मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही फॉरोसिंक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि जिस बंदूक से गोली चली है वो लाइसेंसी है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular