Homeराज्यउत्तराखण्डछात्र-छात्राओं का ऑनलाइन पंजीकरण न किया तो नहीं दे पाएंगे बोर्ड परीक्षा,...

छात्र-छात्राओं का ऑनलाइन पंजीकरण न किया तो नहीं दे पाएंगे बोर्ड परीक्षा, सभी सीईओ को निर्देश जारी।

देहरादून – उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं के संस्थागत छात्र-छात्राओं का ऑनलाइन पंजीकरण न किया तो वे वर्ष 2025-26 में बोर्ड परीक्षा नहीं दे पाएंगे। यह कहना है, उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सचिव वीपी सिमल्टी का।

उन्होंने पंजीकरण को लेकर सभी सीईओ को निर्देश जारी किया है। परिषद के सचिव की ओर से जारी निर्देश में कहा गया कि वर्ष 2023-24 में कक्षा 9वीं और 11वीं के छात्र-छात्राओं का विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण किया गया था। जिसमें कुछ स्थानों पर छात्र-छात्राओं के नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, विषय, जाति, माध्यम, दिव्यांगता आदि की जानकारी गलत दिखाई दे रही है।

पंजीकरण डाटा का प्रयोग बोर्ड परीक्षा वर्ष 2025 के लिए किया जाना है। गलत और आधी अधूरी जानकारी को ठीक करने का अंतिम अवसर दिया जा रहा है। इसके लिए पोर्टल 10 जून से 15 जुलाई तक खोला जा रहा है। इसके बाद यदि कोई छात्र डाटा संशोधन से वंचित रह जाता है तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित प्रधानाचार्य की होगी।

निर्देश में यह भी कहा गया कि यदि विद्यालय से कक्षा 9वीं और 11वीं उत्तीर्ण करने के बाद छात्र ने किसी अन्य विद्यालय में प्रवेश ले लिया या वह कक्षा में फेल हो गया तो ऐसे छात्र-छात्राओं का विवरण हटाया जाना है। निर्देश में यह भी कहा गया कि किसी विद्यालय से स्थानांतरित या फिर किसी दूसरे बोर्ड से विद्यालय में आने वाले छात्रों का विवरण अभी अंकित नहीं किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular