Saturday, March 28, 2026
HomeUncategorizedकाशीपुर में नशे पर SOTF का प्रहार, भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली...

काशीपुर में नशे पर SOTF का प्रहार, भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाएं बरामद

मेडिकल स्टोर

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” के विज़न को साकार करने की दिशा में कुमाऊँ पुलिस एवं औषधि नियंत्रक विभाग द्वारा लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी के तहत आज काशीपुर में नशे पर कड़ी कार्रवाई की गई।

काशीपुर में नशे पर SOTF का प्रहार

कमाऊं में SOTF टीम द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए नशे के कारोबार पर निर्णायक प्रहार किया गया। आईजी कुमाऊँ मण्डल एवं स्वास्थ्य सचिव उत्तराखण्ड से प्राप्त आदेशों के क्रम में औषधि नियंत्रक विभाग की टीम, SOTF कुमाऊँ परिक्षेत्र, तथा काशीपुर पुलिस द्वारा थाना काशीपुर क्षेत्रान्तर्गत आर्यनगर रोड, नियर पंत पार्क स्थित “माता गर्जिया मेडिकल स्टोर” पर संयुक्त छापा मारा गया। निरीक्षण के दौरान भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाएँ बरामद की गईं।

भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाएं बरामद

काशीपुर में एसओटीएफ की कार्रवाई में भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद की गई हैं। बरामद नशीली दवाओं में Tramadol के 646 कैप्सूल, Alprazolam के 953 कैप्सूल हैं। पूछताछ के दौरान मेडिकल स्टोर स्वामी सौरभ सारस्वत पुत्र स्व. मनोज कुमार सारस्वत कोई वैध अभिलेख अथवा बिल प्रस्तुत नहीं कर सका। आरोपी के खिलाफ कोतवाली काशीपुर में NDPS Act, 1985 के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular