Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तराखण्डदेहरादूनदेहरादून में भीषण सड़क हादसा: दो कारों की टक्कर में 1 की...

देहरादून में भीषण सड़क हादसा: दो कारों की टक्कर में 1 की मौत, 2 घायल |

देहरादून: देहरादून के धूलकोट डाट काली मंदिर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दो कारों की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते ही वहां मौजूद स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े और घायलों को बाहर निकाला। सभी को फौरन ग्राफिक एरा अस्पताल पहुंचाया गया…जहां उनका इलाज चल रहा है।

टक्कर के बाद दोनों कारें सड़क पर फंस गईं….जिससे मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाया। इसके बाद ही सड़क पर यातायात सामान्य हो पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे की जांच जारी है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular