Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तरकाशी में भीषण हादसा: दीवार ढहने से एक ही परिवार के 4...

उत्तरकाशी में भीषण हादसा: दीवार ढहने से एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत |

उत्तराखंड के उत्तरकाशी ज़िले में दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। राजस्व ग्राम ओडाटा के मोरा तोक स्थित गुजर बस्ती में देर रात करीब 2:00 बजे दीवार ढहने से एक ही परिवार के चार लोगों की मलबे में दबकर दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान इस प्रकार हुई है:

  1. गुलाम हुसैन पुत्र अली अहमद, उम्र 26 वर्ष

  2. श्रीमती रुकमा खातून पत्नी गुलाम हुसैन, उम्र 23 वर्ष

  3. आबिद पुत्र गुलाम हुसैन, उम्र 3 वर्ष

  4. सलमा पुत्री गुलाम हुसैन, उम्र 10 माह

चारों की मौके पर ही मृत्यु होने की सूचना है।

घटना की जानकारी मिलते ही तहसीलदार मोरी, राजस्व उप निरीक्षक, एसडीआरएफ और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य में जुटी है।

प्रशासन की ओर से मामले की जांच जारी है, और पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता देने की बात कही गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular