Homeराज्यउत्तराखण्डहल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा , ट्रक ने बाइक को कुचला ,...

हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा , ट्रक ने बाइक को कुचला , तीन की मौत…..

हल्द्वानी : मुखानी थाना क्षेत्र के कालाढूंगी रोड पर स्थित कमलुवागांजा के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें ट्रक ने बाइक सवार एक व्यक्ति और उसके मासूम बेटे समेत एक अन्य बच्चे को टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान जय सिंह के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश का मूल निवासी था। वह मुखानी थाना क्षेत्र के हरीपुर नायक गांव में रहता था और खेतों में बटाईदारी का काम करता था। जय सिंह के साथ उसकी 15 वर्षीय बेटे की भी मौत हुई, जबकि एक अन्य बच्चे की जान भी गई, जो पड़ोस का रहने वाला था।

कॉपी-किताब खरीदने के बाद लौट रहे थे घर: जानकारी के मुताबिक, जय सिंह अपने बेटे और एक अन्य बच्चे के साथ स्कूल की कॉपी और किताबें खरीदने के बाद घर लौट रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे हादसा इतना भयानक हो गया कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद तत्काल मुखानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में ले लिया। ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

घटनास्थल पर स्थानीय लोगों का आरोप: स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग पर सख्ती नहीं होने के कारण ऐसे हादसे लगातार हो रहे हैं। लोगों का मानना है कि यदि प्रशासन और पुलिस तेज रफ्तार पर सख्ती बरते तो इस तरह के हादसों को रोका जा सकता है।

परिवार में मचा कोहराम: इस दुखद हादसे के बाद जय सिंह के परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का कहना है कि हादसे में परिवार के तीन सदस्य अचानक छिन गए, जिससे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular