Homeराज्यउत्तराखण्डबाड़वाला में विक्रम और कार की जोरदार भिड़ंत, कई लोग घायल....

बाड़वाला में विक्रम और कार की जोरदार भिड़ंत, कई लोग घायल….

विकासनगर : उत्तराखंड के बाड़वाला क्षेत्र में विक्रम और कार के बीच हुई एक भीषण भिड़ंत में कई लोग घायल हो गए हैं। इस हादसे में विक्रम में सवारी मौजूद थी, जिनमें से विक्रम चालक को गंभीर चोटें आई हैं, वहीं विक्रम में बैठी एक महिला के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसे सीरियस हालत में अस्पताल भेजा गया है।

हादसे के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए विकासनगर अस्पताल भेजा गया है। वहीं, कार चालक एयरबैग की वजह से गंभीर चोटों से बच गया। हालांकि, भिड़त इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन पूरी तरह से छतिग्रस्त हो गए।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, हादसे का कारण तेज गति को बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular