Homeराज्यउत्तराखण्डकरन माहरा के बयान पर हरीश रावत का पलटवार, कहा बड़े नेता...

करन माहरा के बयान पर हरीश रावत का पलटवार, कहा बड़े नेता चुनाव लड़ते तो हार का अंतर 50 से 60 हजार कम होता।

देहरादून – लोकसभा चुनाव भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन कांग्रेस के भीतर की बयान बाजी थमती हुई नहीं दिखाई दे रही है।

प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश ने पलटवार करते हुए कहा कि यदि हम चुनाव लड़ते भी तो हार का अंतर 50 से 60 हजार कम हो जाता लेकिन चुनाव हारते।

आगे उन्होंने कहा कि हमें जोर इस बात पर देना चाहिए कि कांग्रेस ने पर्वतीय क्षेत्र में अपना विश्वास खोया है उसको वापस कैसे पाया जाए इस पर काम करना चाहिए।

बता दे कि प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने अपने एक बयान में कहा था कि यदि उनके बड़े नेता चुनाव लड़ते तो परिणाम कुछ और होते जिस पर हरीश रावत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular