Homeराज्यउत्तराखण्डकांग्रेस पार्टी की बड़ी कार्रवाई, चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी को...

कांग्रेस पार्टी की बड़ी कार्रवाई, चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी को पार्टी से 6 साल के लिए किया निष्कासित।

देहरादून – कांग्रेस पार्टी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चमोली से जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। पार्टी की मुख्य प्रवक्ता गरिमा ने बताया कि कुछ कांग्रेसी नेताओं की ओर से बद्रीनाथ और मंगलौर विधानसभा उपचुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियां की जा रही है। जिसको ध्यान में रखते हुए पार्टी ने सख़्त रुख अपनाते हुए चमोली से जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी को तत्काल प्रभाव से कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि इस वक्त पार्टी किसी कोताही के मूड में नहीं है। गरिमा का कहना है कि रजनी भंडारी के पति राजेंद्र भंडारी का इस्तीफा पार्टी को मिला था, लेकिन रजनी भंडारी का कोई इस्तीफा पीसीसी के पास नहीं आया। उनका कहना है कि पीसीसी को यह जानकारी मिली थी कि रजनी भंडारी बद्रीनाथ उप चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त है इसलिए रजनी समेत पांच और अन्य लोगों कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। बता दें कि रजनी भंडारी बद्रीनाथ विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी राजेंद्र सिंह भंडारी की धर्मपत्नी है। इसके साथ ही वह चमोली जिला पंचायत की अध्यक्ष भी हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular