Homeराज्यउत्तराखण्डवायरल मारपीट कांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, दूसरे पक्ष के 3...

वायरल मारपीट कांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, दूसरे पक्ष के 3 आरोपी गिरफ्तार

​हरिद्वार : जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत रानीपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम गढ़मीरपुर में लाठी-डंडों के साथ हुए झगड़े के मामले में दूसरे पक्ष के 3 और उपद्रवियों को पुलिस ने धर दबोचा है।

क्या था मामला ?  बीती 18 जून को कोतवाली रानीपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गढ़मीरपुर में दो पक्षों के बीच लाठी-डंडों से हुई मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने तत्काल संज्ञान लिया और आरोपियों की पहचान के आदेश दिए। घटना के तुरंत बाद, पुलिस ने पहले पक्ष के तीन लोगों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था।

दूसरे पक्ष के 3 और आरोपी गिरफ्तार : इसी कड़ी में आगे बढ़ते हुए, 23 जून को कोतवाली रानीपुर पुलिस ने मामले की गहनता से जांच करते हुए दूसरे पक्ष के तीन और मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शहजाद पुत्र नसीम (19 वर्ष), रिजवान पुत्र इरफान (28 वर्ष) और आजम पुत्र समीम (26 वर्ष) के रूप में हुई है। सभी आरोपी ग्राम गढ़, कोतवाली रानीपुर के निवासी हैं। पुलिस ने इन तीनों पर धारा 170 बी0एन0एस0 के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस का संदेश: कानून हाथ में लेने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : कोतवाली रानीपुर प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वालों को किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा, “ऑपरेशन प्रहार निरंतर जारी है। जो भी व्यक्ति कानून अपने हाथ में लेगा, उसे जेल की हवा खानी पड़ेगी।”
​गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में ये रहे शामिल:
इस सफल कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में उप-निरीक्षक राकेश कुमार (चौकी प्रभारी सुमननगर), कांस्टेबल जयदेव और होमगार्ड ब्रह्मपाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

Most Popular