Homeराज्यउत्तराखण्डहरिद्वार पुलिस ने चारधाम यात्रा के लिए ट्रैफिक व्यवस्था को किया और...

हरिद्वार पुलिस ने चारधाम यात्रा के लिए ट्रैफिक व्यवस्था को किया और बेहतर , शरू किया ‘नो पार्किंग’ अभियान…..

हरिद्वार : हरिद्वार पुलिस ने शहर में ‘नो पार्किंग’ अभियान का आगाज कर दिया है। एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल के निर्देश पर शुरू किए गए इस अभियान का उद्देश्य चारधाम यात्रा और वीकेंड पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार लाना है।

रानीपुर क्षेत्र में यातायात पुलिस ने इस अभियान के तहत एक पुलिसकर्मी की कार को क्लैम्पिंग कर उसका चालान काटा, जिससे पुलिस का साफ संदेश गया कि नियम सबके लिए समान हैं। ‘नो पार्किंग’ जोन में खड़े वाहनों को क्लैम्पिंग और टोइंग किया जाएगा, और एमवी एक्ट के तहत चालान और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मुख्य सड़कों और बाजार क्षेत्रों में अवैध पार्किंग पर कड़ी नजर रखी जाएगी। खासतौर पर चारधाम यात्रा सीजन और समर वेकेशन में हरिद्वार में श्रद्धालुओं की संख्या में भारी इजाफा होने के कारण ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन का यह कदम अत्यधिक महत्वपूर्ण है।

पुलिस ने स्थानीय नागरिकों और यात्रियों से अपील की है कि वे नो पार्किंग नियमों का पालन करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, ताकि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर बनी रहे और श्रद्धालुओं को बिना किसी परेशानी के यात्रा करने का अवसर मिले।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular