Homeराज्यउत्तराखण्डरुद्रपुर में सीएम धामी का भव्य रोड शो , पुष्प वर्षा के...

रुद्रपुर में सीएम धामी का भव्य रोड शो , पुष्प वर्षा के बीच किया गया जोरदार अभिनंदन…..

 रुद्रपुर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज रुद्रपुर के गल्ला मंडी पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। मुख्य बाजार में आयोजित रोड शो के दौरान स्थानीय लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर उनका उत्साहपूर्ण अभिनंदन किया। सीएम धामी ने भी हाथ जोड़कर अपनी प्रशंसा करने वाली भीड़ का अभिवादन किया।

इस अवसर पर मेयर विकास शर्मा, विधायक शिव अरोड़ा, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला सहित कई प्रमुख नेता उनके साथ मौजूद रहे। रोड शो के दौरान सैकड़ों की संख्या में लोग मुख्यमंत्री धामी के स्वागत के लिए सड़कों पर उतरे थे और उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

रोड शो के बाद मुख्यमंत्री धामी गांधी पार्क में आयोजित एक जनसभा में शामिल हुए, जहां हजारों की संख्या में लोग उनका इंतजार कर रहे थे। जनसभा में मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों को लेकर स्थानीय जनता से संवाद किया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments