Homeराज्यउत्तराखण्डहरिद्वार में अतिक्रमण पर वार, पाँचवें दिन भी अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई...

हरिद्वार में अतिक्रमण पर वार, पाँचवें दिन भी अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी

हरिद्वार : धर्मनगरी हरिद्वार में नगर निगम का अतिक्रमण विरोधी अभियान लगातार पाँचवें दिन भी जारी रहा। लगातार शहर से अतिक्रमण को धवस्त किया जा रहा है।

हरिद्वार में पाँचवें दिन भी अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी

जिलाधिकारी और नगर आयुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत गंगा घाटों से अवैध कब्जों को हटाकर स्वच्छता और सुन्दरता बनाए रखने की कवायद तेज कर दी गई है हरिद्वार में नगर निगम की टीम ने आज भी अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए अलकनंदा घाट, बिरला घाट, विष्णु घाट, हाथी पुल और सुभाष घाट क्षेत्रों में सघन अभियान चलाया। इस दौरान 30 से अधिक अवैध अतिक्रमण हटाए गए, वहीं 20 से ज्यादा अवैध ठेलियों को हटाकर मौके पर ही नष्ट किया गया।

200 से अधिक प्लास्टिक कैनों को किया नष्ट

कार्रवाई के दौरान टीम ने तीन ट्रॉली प्लास्टिक कैन जब्त किए। जबकि 200 से अधिक प्लास्टिक कैनों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।नगर निगम की इस कार्रवाई से गंगा घाटों की स्वच्छता और सौंदर्य को बनाए रखने में अहम योगदान मिल रहा है।नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। हमारा उद्देश्य हरिद्वार को अतिक्रमण मुक्त और स्वच्छ बनाना है। आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी और नियम तोड़ने वालों पर सख्ती की जाएगी।

अभियान के दौरान उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, मुख्य सफाई रक्षक संजय शर्मा, सफाई निरीक्षक धीरेंद्र सेमवाल और अतिक्रमण सहायक आदित्य तेश्वर समेत नगर निगम की पूरी टीम मौके पर मौजूद रही।नगर निगम प्रशासन ने साफ कर दिया है कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular