Homeराज्यउत्तराखण्डहरक सिंह रावत ने दिया बड़ा बयान, कांग्रेस नेत्री लक्ष्मी राणा के...

हरक सिंह रावत ने दिया बड़ा बयान, कांग्रेस नेत्री लक्ष्मी राणा के इस्तीफे को ठहराया जायज।

देहरादून – पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हाल ही में उड़ीसा के ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हरक सिंह रावत ने बड़ा बयान दिया है।

हरक सिंह रावत ने कांग्रेस नेत्री लक्ष्मी राणा के कांग्रेस से इस्तीफा देने पर पार्टी पर सवाल खड़े किए हैं। हरक सिंह रावत ने कहा है कि लंबे समय से कांग्रेस के लिए समर्पित रही एक अकेली महिला के साथ कांग्रेस कहीं भी खड़ी होती हुई दिखाई नहीं दी। चाहे वह महिला कांग्रेस हो या फिर युवा कांग्रेस, कहा कि पार्टी के नेताओं ने भी इस बाबत एक भी बयान नहीं दिया।

उन्होंने कहा है की ईडी की छापेमारी के दौरान हालांकि मेरे घर पर कांग्रेस के विधायक पहुंचे थे, लेकिन जब इसी मामले में लक्ष्मी राणा से ईडी ने पूछताछ की तो उनको ढांढस बंधानेतक कोई भी नेता नहीं गया। उन्होंने पार्टी पर सवाल उठाते हुए कहा है कि कम से कम पार्टी को उनके साथ खड़ा होना चाहिए था।

उन्होंने लक्ष्मी राणा के इस्तीफे को जायज ठहराया है। उन्होंने कहा है कि जब मैंने लक्ष्मी राणा से बात की तो वह बहुत दुखी थी। आगे हरक सिंह रावत ने कहा है कि जिस परिवार के लिए व्यक्ति समर्पित रहा हो यदि पार्टी उसके लिए खड़ी नहीं होती है ऐसे में दुख तो होगा ही।

बता दे की हरक सिंह रावत के करीबियों पर ईडी और सीबीआई जांच कर रही है, ऐसे में पिछले दिनों लक्ष्मी राणा को ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया था। इसके बाद लक्ष्मी राणा ने इस्तीफा देते हुए यह आरोप लगाया था कि उनके साथ कांग्रेस पार्टी का कोई भी व्यक्ति खड़ा नहीं रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular