Homeराज्यउत्तराखण्डहल्द्वानी-नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात शुरू

हल्द्वानी-नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात शुरू

nenitalनैनीताल: बुधवार पूरी रात हाड़ तोड़ मेहनत के बाद बृहस्पतिवार को आखिरकार हल्द्वानी-नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग को भारी वाहनों के लिए भी खोल दिया गया। आपको बता दें कि हल्द्वानी-नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग में मंगलवार तड़के करीब तीन बजे तेज बारिश के चलते भेड़िया पखान क्षेत्र में पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा दरक गया था। जिसके चलते एनएच में वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई थी। बृहस्पतिवार को राखी के त्योहार को देखते हुए डीएम ने स्वयं देर रात तक मौके पर रहकर बुधवार रात करीब एक बजे सड़क को छोटे वाहनों के लिए खुलवा दिया था। इसके बावजूद तीन जेसीबी और एक पोकलैंड मशीन रात भर सड़क को दुरुस्त करने में जुटी रही और बृहस्पतिवार तड़के करीब तीन बजे एनएच को भारी वाहनों के लिए खोल दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments