Homeराज्यउत्तराखण्डपरिजनों के डर से शादीशुदा प्रेमी युगल ने उठाया ये खौफनाक कदम

परिजनों के डर से शादीशुदा प्रेमी युगल ने उठाया ये खौफनाक कदम

YOGALविज़न 2020 न्यूज: कहते हैं प्यार की कोई हद नहीं होती है और प्यार अंधा होता है। इस बात को सच कर दिखाया है एक शादीशुदा प्रेमी युगल ने , दोनो ने घर से फरार होकर गुरुवार शाम चकलुवा बाजार में सल्फास खा लिया। हालत बिगड़ने पर दुकानदारों ने पुलिस को फोन किया। डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में दोनों की देर रात मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दमुवाढूंगा की कुमाऊं कालोनी में रहने वाला भरत कुमार (34 वर्ष) पनचक्की के पास एक काम्प्लेक्स में कर सलाह केंद्र चलाता था। पिछले तीन महीने से उसके केंद्र में चौपला निवासी मंजू फत्र्याल (24 वर्ष) पत्नी मनोज फत्र्याल सहायिका के रूप में काम कर रही थी। इसी बीच दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग हो गया। दोनों के घर वालों ने इसका विरोध किया। इस बात से नाराज होकर शादीशुदा प्रेमी युगल घर से फरार हो गए। शाम तक इनका पता नहीं चला तो पुलिस तक मामला पहुंचा। पुलिस की जांच में पता चला कि दोनों हरिद्वार में हैं। पुलिस और परिवार वालों ने दोनों से फोन पर बात की और वापस आने के लिए कहा। गुरुवार दोपहर दोनों ने शाम तक वापस लौटने की बात कही। वहीं, हरिद्वार से लौटते समय दोनों कालाढूंगी के समीप चकलुवा बाजार में रुक गए और फिर सल्फास खा लिया। इलाज के दौरान अस्पताल में दोनों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि भरत के दो बच्चे और मंजू का एक बेटा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular