Homeराज्यउत्तराखण्डमसूरी पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में...

मसूरी पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में प्रशिक्षण सुविधाओं और खेल परिसर का किया निरीक्षण

राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh ने मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में आयोजित 32वें संयुक्त नागरिक-सैन्य प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। 12 दिन तक चले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में देशभर की 31 विभिन्न सेवाओं एवं संस्थानों के 82 वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया, जिनमें 14 महिला अधिकारी भी शामिल रहीं।

समापन सत्र को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने और भविष्य की चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना करने के लिए नागरिक प्रशासन एवं सशस्त्र बलों के बीच बेहतर समन्वय अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि एकजुटता और तालमेल ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है, जिसे हर स्तर पर सशक्त करने की आवश्यकता है।

राज्यपाल ने कहा कि नागरिक-सैन्य समन्वय राष्ट्रशक्ति का अभेद्य कवच है। एक सैनिक का साहस और एक प्रशासक की रणनीतिक क्षमता जब एक साथ आती है, तो राष्ट्र की सुरक्षा और प्रगति को नई दिशा मिलती है। उन्होंने प्रशिक्षण पूरा करने वाले सभी अधिकारियों को बधाई देते हुए इसे अत्यंत महत्वपूर्ण और उपयोगी बताया।
उन्होंने कहा कि 21वीं सदी में नागरिक-सैन्य समन्वय की प्रासंगिकता और बढ़ गई है। ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एक सुरक्षित और स्थिर राष्ट्र का निर्माण आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जब आंतरिक और बाह्य सुरक्षा मजबूत होती है, तभी विकास की योजनाएं प्रभावी ढंग से लागू हो पाती हैं और समाज के अंतिम व्यक्ति तक उनका लाभ पहुंचता है।
राज्यपाल ने कहा कि भारत आज आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से अग्रसर है और रक्षा क्षेत्र में स्वदेशीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। भारत अब केवल प्रतिक्रिया देने वाला राष्ट्र नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर दिशा प्रदान करने वाला देश बन रहा है।

इसके साथ ही लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में विभिन्न स्थलों का भ्रमण किया तथा वहां संचालित गतिविधियों का अवलोकन किया, निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातःकाल राज्यपाल पोलो ग्राउंड पहुंचे, जहां उन्होंने व्यवस्थाओं एवं गतिविधियों का निरीक्षण किया। इसके पश्चात उन्होंने हैप्पी वैली स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (HVSC) का भ्रमण कर खेल सुविधाओं एवं प्रशिक्षण व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि अकादमी में उपलब्ध खेल सुविधाएं अत्यंत उत्कृष्ट हैं और अधिकारियों के समग्र विकास में सहायक सिद्ध होती हैं।

उन्होंने अकादमी के हॉस्टल्स का भी भ्रमण किया और अधिकारियों के साथ संवाद कर अकादमी की कार्यप्रणाली एवं प्रशिक्षण गतिविधियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
राज्यपाल ने अकादमी में उपलब्ध उच्च स्तरीय प्रशिक्षण सुविधाओं की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के संस्थान देश के प्रशासनिक ढांचे को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular