राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को दी नव वर्ष की शुभकामनाएं,कहा सकारात्मक भावना के साथ मिलकर ‘देवभूमि’ उत्तराखण्ड के विकास में दें योगदान

राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को दी नव वर्ष की शुभकामनाएं, कहा सकारात्मक भावना के साथ मिलकर ‘देवभूमि’ उत्तराखण्ड के विकास में दें योगदान

देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रदेशवासियों को नव वर्ष 2026 की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने नव वर्ष के अवसर पर प्रदेश के विकास के साथ-साथ सभी नागरिकों के अच्छे स्वास्थ्य, सुख, शांति और समृद्धि की कामना की है। उन्होंने कहा कि सभी लोग नई सोच, नई ऊर्जा और सकारात्मक भावना के साथ मिलकर ‘देवभूमि’ उत्तराखण्ड के विकास में योगदान दें।

राज्यपाल ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आज सभी क्षेत्रों में बदलाव की नई शक्ति बनकर उभरी है। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग, प्रशासन और आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में एआई के उपयोग से कार्य अधिक सरल, तेज और प्रभावी हो सकता है। उन्होंने कहा कि एआई का सही और जिम्मेदार उपयोग प्रदेश के संतुलित विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। राज्यपाल ने युवाओं से आह्वान किया कि वे तकनीक और नवाचार को अपनाकर उत्तराखण्ड को प्रगति के नए शिखर तक ले जाएं।

राज्यपाल ने कहा कि वर्ष 2025 उत्तराखण्ड के लिए विकास और सामूहिक प्रयासों का महत्वपूर्ण वर्ष रहा है। उन्होंने कहा कि देवभूमि की वास्तविक शक्ति उसके नागरिक हैं, विशेष रूप से युवा, महिलाएं, किसान और छात्र जो आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

राज्यपाल ने कहा कि यह समय है जब हम सभी मिलकर ‘विकसित उत्तराखण्ड’ और ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को पूरा करने के लिए एकजुट होकर काम करें। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेशवासियों की मेहनत और सहयोग से उत्तराखण्ड एक उज्ज्वल और स्वर्णिम भविष्य की ओर आगे बढ़ेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here