Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड के राशन विक्रेताओं के लिए खुशखबरी, दीवाली से पहले मिल सकता...

उत्तराखंड के राशन विक्रेताओं के लिए खुशखबरी, दीवाली से पहले मिल सकता है ये तोहफा

राशन विक्रेता

उत्तराखंड के राशन विक्रेताओं के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश के नौ हजार सरकारी राशन विक्रेताओं को दीवाली से पहले सरकार तोहफा देने जा रही है। राशन विक्रेताओं को दीपावली से पहले लाभांश बढ़ोतरी का तोहफा मिल सकता है।

उत्तराखंड के राशन विक्रेताओं के लिए खुशखबरी

उत्तराखंड के राशन विक्रेताओं को दिवाली से पहले तोहफा मिल सकता है। दरअसल विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम और राज्य खाद्य योजना का लाभांश समान रूप से दिए जाने के निर्देश दिए हैं। जिसका लाभ करीब नौ हजार राशन विक्रेताओं को मिलेगा।

दीवाली से पहले मिल सकता है ये तोहफा

खाद्य आयुक्त चंद्रेश कुमार ने बताया कि प्रदेश के राशन विक्रेताओं की राज्य खाद्य योजना के लाभांश को केंद्र सरकार की ओर से दिए जाने वाले लाभांश के समान करने की मांग है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार 180 रुपए और राज्य सरकार 50 रुपए प्रति क्विंटल लाभांश दे रही है। राशन विक्रेताओं की मांग पर खाद्य आयुक्त कार्यालय की ओर से समान रूप से लाभांश के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। जिस पर शासन स्तर से फैसला होना है।

प्रस्ताव को मंजूरी मिलने पर मिलेगा 180 रुपए प्रति क्विंटल लाभांश

राशन विक्रेताओं की मांग पर विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने राज्य खाद्य योजना और राष्ट्रीय खाद्य में शासन विक्रेताओं को मिलने वाले लाभांश को समान रूप से किए जाने के निर्देश दिए हैं। अगल इस प्रस्ताव को शासन से मंजूरी मिली तो प्रदेश के राशन विक्रेताओं को केंद्र के समान ही 180 रुपए प्रति क्विंटल लाभांश मिलेगा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular