Homeराज्यदिल्लीभारत में सोने की कीमतों में जोरदार उछाल , 93,736 रुपये प्रति...

भारत में सोने की कीमतों में जोरदार उछाल , 93,736 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा एमसीएक्स गोल्ड…..

नई दिल्ली : 10 अप्रैल 2025 को वैश्विक रुझानों के अनुरूप भारत में सोने की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखी गई। यह तेजी थमने का नाम नहीं ले रही है। घरेलू ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोना हर दिन नए रिकॉर्ड बना रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और टैरिफ वॉर की आशंका के चलते सोने में यह तेजी लंबे समय तक बनी रह सकती है।

11 अप्रैल को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर जून वायदा गोल्ड की शुरुआत 1.50 फीसदी से अधिक तेजी के साथ हुई और यह ₹93,736 प्रति 10 ग्राम के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। इसने निवेशकों के बीच भारी उत्साह पैदा कर दिया है।

गुरुवार को एशियाई बाजारों में भी सोने की कीमतों में बड़ी उछाल देखी गई। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ऐलान के बावजूद कि अधिकांश देशों के लिए पारस्परिक शुल्कों पर 90 दिनों का विराम रहेगा, चीन के साथ व्यापार तनाव लगातार बढ़ रहा है। इससे निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश विकल्प यानी सोने की ओर बढ़ गया है।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular