Homeराज्यउत्तराखण्डनकली गोल्ड दिखाकर बैंक से गोल्ड लोन की धोखाधड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार...

नकली गोल्ड दिखाकर बैंक से गोल्ड लोन की धोखाधड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार…

ऋषिकेश – उत्तर प्रदेश के दो शातिर अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जो नकली सोने के आभूषण दिखाकर आईसीआईसीआई बैंक से गोल्ड लोन लेने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने उनके पास से नकली गोल्ड भी बरामद किया है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आर. एस. खोलिया के अनुसार, 13 फरवरी को आईसीआईसीआई बैंक ऋषिकेश के प्रबंधक रमन सचदेवा ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि सुरेंद्र और संतोष जनक नामक व्यक्ति उनके बैंक शाखा में गोल्ड लोन लेने आए थे। ज्वैलरी की जांच के दौरान, गोल्ड लोन एक्सपर्ट हिमांशु रस्तोगी ने पाया कि आभूषण नकली थे। इन दोनों ने धोखाधड़ी से लोन लेने की कोशिश की थी। पहले भी सुरेंद्र ने 3,36,000 रुपये और संतोष ने 8,03,175 रुपये का लोन नकली सोने पर इसी शाखा से प्राप्त किया था।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में आरोपी सुरेंद्र और संतोष जनक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी संतोष ने बताया कि वह आगरा में गाइड का काम करता था, और वहां उसकी मुलाकात अभियुक्त राजेंद्र से हुई थी। पहले भी दोनों ने नकली ज्वैलरी से गोल्ड लोन लिया था।

#GoldLoanFraud #FakeGoldSeized #RishikeshPolice #CrimeAlert
#UPCriminalsArrested #BankFraudCase

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

  1. The article highlights a concerning trend in financial fraud, particularly with the use of fake gold to secure loans. It raises important questions about the verification processes banks have in place to prevent such fraudulent activities. Given that the accused had successfully acquired loans in the past with counterfeit jewelry, it seems there may be gaps in the bank’s due diligence procedures. What measures are banks taking to enhance their fraud detection systems, and how can they better educate their staff to recognize counterfeit items? Additionally, this incident underscores the need for stricter regulations around gold loan disbursements to protect both financial institutions and consumers.

    genjutsu.studio

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular