Homeराज्यउत्तराखण्डमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्व. बिमला बहुगुणा के पार्थिव देह पर...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्व. बिमला बहुगुणा के पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि…

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सामाजिक कार्यकर्ता और पर्यावरणविद् रहे स्व. सुंदर लाल बहुगुणा की पत्नी बिमला बहुगुणा के निधन पर शोक व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने आज स्व. बिमला बहुगुणा के शास्त्री नगर स्थित आवास पर जाकर उनकी पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। इस दौरान विधायक उमेश शर्मा काऊ भी मौजूद थे।

#ChiefMinister #PushkarSinghDhami #BimlaBahuguna #EnvironmentalActivist #Tribute #SadDemise #UmeshSharmaKau #UttarakhandNews

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular