Homeराज्यउत्तराखण्डगर्मी से जूझने के लिए हो जाये तैयार , लू और...

गर्मी से जूझने के लिए हो जाये तैयार , लू और बढ़े हुए पारे से होगा सामना…..

देहरादून : इस बार उत्तराखंड में गर्मी का असर अधिक रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अप्रैल और मई में राज्य के मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ी क्षेत्रों तक तापमान में बढ़ोतरी होगी। इसके कारण मैदानी इलाकों में गर्म हवाएं चलने से लू की समस्या उत्पन्न हो सकती है, जबकि पहाड़ी इलाकों में भी गर्मी का प्रभाव बढ़ेगा।

मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल के अनुसार, इस सीजन में गर्मी के नए रिकॉर्ड बन सकते हैं। मैदानी इलाकों में लू के प्रभाव के साथ-साथ, पर्वतीय क्षेत्रों में भी गर्म हवाओं के कारण तापमान में वृद्धि होगी, जिससे गर्मी की समस्या और अधिक बढ़ सकती है।

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, चार अप्रैल तक उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहेगा, जिसके कारण अप्रैल का पहला सप्ताह गर्मी से भरा रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular