Homeराज्यउत्तराखण्डछोटे से गांव से सीधा दुनिया की टॉप लिस्ट में! जानिए कैसे...

छोटे से गांव से सीधा दुनिया की टॉप लिस्ट में! जानिए कैसे चमके विक्रम नेगी l

डॉ. विक्रम नेगी को मिला वैश्विक सम्मान, स्टैनफोर्ड की टॉप 2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल l 

पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड के वैज्ञानिक डॉ. विक्रम सिंह नेगी को स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी (अमेरिका) द्वारा जारी 2025 की वैश्विक वैज्ञानिक सूची में विश्व के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों में शामिल किया गया है। यह उपलब्धि उनके लंबे शोध, समर्पण और हिमालयी पारिस्थितिकी के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है।

डॉ. नेगी वर्तमान में एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के बीजीआर परिसर पौड़ी के वनस्पति विभाग में कार्यरत हैं। वे चमोली जिले के कौब गांव के मूल निवासी हैं। प्रारंभिक शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय, चमोली से प्राप्त करने के बाद उन्होंने स्नातक से लेकर पीएचडी तक की पढ़ाई एचएनबी विश्वविद्यालय से की।

इससे पहले वे लगभग 20 वर्षों तक जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान में वरिष्ठ वैज्ञानिक के रूप में कार्य कर चुके हैं। उनका शोध कार्य हिमालयी पारिस्थितिकी, जैव विविधता संरक्षण, जलवायु परिवर्तन और औषधीय पौधों जैसे विषयों पर केंद्रित रहा है।

डॉ. नेगी के 174 से अधिक वैज्ञानिक प्रकाशन प्रकाशित हो चुके हैं और उन्होंने 7 प्रमुख राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय परियोजनाओं का नेतृत्व किया है। उन्हें भारतीय विज्ञान कांग्रेस (2019), चीनी विज्ञान अकादमी (2014), DST युवा वैज्ञानिक पुरस्कार (2013) और यूकोस्ट पुरस्कार (2012) जैसे कई प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा जा चुका है।

डॉ. नेगी ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने मार्गदर्शकों और सहयोगियों को दिया और कहा कि यह सम्मान हिमालयी पर्यावरण और समाज के लिए उनके कार्यों को समर्पित है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular