Homeराज्यउत्तराखण्डप्रदेश में थमने का नाम नहीं ले रही वनाग्नि की घटनाएं, बीते...

प्रदेश में थमने का नाम नहीं ले रही वनाग्नि की घटनाएं, बीते 24 घंटे में वनाग्नि की 43 घटनाएं हुई रिपोर्ट।

नैनीताल – प्रदेश के जंगलों में बीते 24 घंटे में वनाग्नि की 43 घटनाएं रिपोर्ट हुई हैं। इसमें कुमाऊं के जंगलों में 33 जगहों पर आग लगने की घटनाएं हुई हैं। आठ घटनाएं गढ़वाल मंडल और दो वन्यजीव क्षेत्र में हुई हैं। इन घटनाओं में राज्य में करीब 63 हेक्टेअर क्षेत्रफल में वन संपदा को नुकसान पहुंचा है।

वन संरक्षक पश्चिम वृत्त विनय भार्गव ने बताया कि तराई पूर्वी वन प्रभाग के किशनपुर रेंज, रामनगर वन प्रभाग के फतेहपुर रेंज में टीम ने वनाग्नि पर काबू पाया। फतेहपुर में टीम दो किलोमीटर तक पैदल भी चली। इसी तरह हल्द्वानी वन प्रभाग के अंतर्गत डांडा रेंज में आग बुझाने के लिए टीम आठ किमी पैदल गई। वहीं, पंचायत राज विभाग के अधिकारियों के अनुसार सामुदायिक सहभागिता को सुनिश्चित करने के क्रम में डीएम के निर्देश पर विभिन्न ग्राम सभा स्तर पर बैठक कर सार्वजनिक तौर पर कूड़े को जलाने पर प्रतिबंध लगाने के प्रस्ताव पारित किए जा रहे हैं।

इन नंबरों पर दे सकते हैं सूचना
वनाधिकारियों के अनुसार जंगल में आग की सूचना टोल फ्री नंबर 18001804141, आपदा कंट्रोल रूम 05942-231179, पश्चिम वृत्त 05946-220003 और दृक्षिण वृत्त में 05946-235452 नंबर पर दे सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular