Homeराज्यउत्तराखण्डभीमताल में ईंधन फैक्ट्री में लगी आग, फैक्ट्री में रखा सारा सामान...

भीमताल में ईंधन फैक्ट्री में लगी आग, फैक्ट्री में रखा सारा सामान जलकर ख़ाक….

नैनीताल : उत्तराखंड के नैनीताल जिले के भीमताल स्थित सिडकुल में एक ईंधन फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। यह फैक्ट्री कूड़ा और प्लास्टिक से ईंधन बनाने का कार्य करती थी, और अचानक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे फैक्ट्री में मौजूद सारा सामान जलकर राख हो गया।

सूचना मिलने पर मौके पर दमकल विभाग की दो फायर ट्रक और एक फायर टेंडर पहुंचे, जो घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने में सफल रहे। हालांकि, आग के कारण फैक्ट्री में रखे सारा सामान पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। गनीमत यह रही कि जिस समय यह हादसा हुआ, फैक्ट्री के अंदर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। केवल चार कर्मचारी फैक्ट्री के बाहर थे, और फैक्ट्री उस समय बंद पड़ी थी, जिसके कारण किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

कर्मचारियों के मुताबिक, कुछ समय से कंपनी में कामकाजी स्थिति बहुत कम थी, लेकिन दिन के समय अचानक उन्हें शॉर्ट सर्किट के साथ चिंगारी दिखाई दी, और उसके बाद कंपनी में आग तेजी से फैलने लगी। कर्मचारियों द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, जिसमें एक कर्मचारी को हल्की चोट आई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular