Homeराज्यउत्तराखण्डऋषिकेश में गोशाला में लगी आग, आगजनी में तीन गोवंश मरे, लोगों...

ऋषिकेश में गोशाला में लगी आग, आगजनी में तीन गोवंश मरे, लोगों ने भागकर बचाई अपनी जान।

देहरादून/ऋषिकेश – ऋषिकेश शिवाजी नगर स्थित एक गोशाला में अचानक आग लग गई। गोवंश के लिए रखे भूसे में तेजी से आग फैल गई। आगजनी में तीन गोवंश जलकर मर गए। बताया जा रहा है कि गौशाला में एम्स में इलाज के लिए आने वाले मरीजों व उनके तीमारदारों को भी ठहराया गया था।

आगजनी की घटना के दौरान करीब 12 लोग यहां मौजूद थे। जिन्होंने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। स्थानीय फायर स्टेशन प्रभारी प्रताप सिंह राणा ने बताया कि आग पर काबू पर लिया गया है। गोशाला में कई तरह की लापरवाही बरती गई थी। जो आग का कारण बनी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular