Homeराज्यउत्तराखण्डस्मैक तस्करी का फिल्मी फॉर्मूला फेल , सहसपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा...

स्मैक तस्करी का फिल्मी फॉर्मूला फेल , सहसपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा तस्कर ,51.45 ग्राम अवैध स्मैक बरामद….

देहरादून : थाना सहसपुर पुलिस ने फिल्मी अंदाज में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 51.45 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है, जिसकी बाजार में कीमत करीब 16 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, सहसपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सभावाला मार्ग से आरोपी को दबोचा गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी स्मैक को सहारनपुर के स्थानीय तस्करों से खरीदकर चावल के नए कट्टों में छिपाकर बस के माध्यम से देहरादून भेजता था। तस्करी को अंजाम देने के लिए वह कट्टों पर विशेष निशान लगाकर टेप चिपका देता और फिर फोन के माध्यम से अपने साथियों को जानकारी देकर रास्ते में ही माल उतरवा लेता था।

बताया जा रहा है कि आरोपी पहले भी मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ देहरादून और सहारनपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह यह स्मैक मिर्जापुर के स्थानीय तस्कर से खरीदकर लाता था और नशे के आदी लोगों को ऊँचे दामों में बेचने की फिराक में था।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान कुछ अन्य तस्करों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ कर लिया जाएगा।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular