Homeराष्ट्रीयमशहूर दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार पंचतत्व में विलीन , मुंबई में राजकीय...

मशहूर दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार पंचतत्व में विलीन , मुंबई में राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार…..

मुंबई : हिंदी सिनेमा के ‘भारत कुमार’ के नाम से मशहूर दिग्गज अभिनेता और फिल्ममेकर मनोज कुमार का शनिवार को मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मनोज कुमार के अंतिम दर्शन के लिए बॉलीवुड की तमाम हस्तियां और उनके करीबी बड़ी संख्या में पहुंचे।

उनके पार्थिव शरीर को पहले मुंबई स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। यहां परिवार के सदस्य, इंडस्ट्री से जुड़े लोग और करीबी मित्र उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे। उनकी पत्नी शशि गोस्वामी इस दौरान बेहद भावुक नजर आईं। मनोज कुमार के पार्थिव शरीर को कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल से उनके घर लाया गया, जहां फूलों से सजी एम्बुलेंस ने हर किसी का ध्यान खींचा।

पंचतत्व में विलीन हुए Manoj Kumar, नम आंखों से अमिताभ समेत इन बॉलीवुड  सितारों ने दी अंतिम विदाई

अंतिम संस्कार के समय उनके पार्थिव शरीर को भारतीय तिरंगे में लपेटा गया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस मौके पर अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, सलीम खान समेत कई दिग्गज कलाकार पहुंचे और नम आंखों से उन्हें विदाई दी।

मनोज कुमार को हमेशा उनकी देशभक्ति से सराबोर फिल्मों के लिए याद किया जाएगा। ‘उपकार’, ‘पूरब और पश्चिम’, ‘शहीद’ और ‘क्रांति’ जैसी फिल्मों से उन्होंने भारतीय सिनेमा को नई ऊंचाइयां दीं। उनका जाना इंडस्ट्री के लिए अपूरणीय क्षति है, लेकिन उनकी यादें और देशभक्ति की भावना से भरी उनकी सिनेमाई विरासत हमेशा जीवित रहेगी।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular