Homeराज्यउत्तराखण्डरुड़की में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, सालियर गोलीकांड का आरोपी...

रुड़की में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, सालियर गोलीकांड का आरोपी घायल अवस्था में गिरफ्तार….

रुड़की (हरिद्वार): हरिद्वार जिले के रुड़की में सोमवार को पुलिस और एक वांछित बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद पुलिस ने उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को उपचार के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया बदमाश हाल ही में गंगनहर थाना क्षेत्र के सालियर गांव में पंचायत के दौरान हुई गोलीबारी का मुख्य आरोपी है। इस घटना में नईम नामक युवक घायल हुआ था, जिसने पुलिस को बताया कि गोली रोहित राणा नाम के व्यक्ति ने चलाई थी। रोहित पूर्व में बाबू हत्याकांड में भी आरोपी रह चुका है और उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

मुठभेड़ की पूरी घटना:
गंगनहर कोतवाली पुलिस सालियर और रुड़की के बीच संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार युवक को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह भागने लगा और पीछा करने पर पुलिस पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

Haridwar Police Criminal Encounterगिरफ्तार बदमाश की पहचान रोहित पुत्र महावीर सिंह, निवासी करौंदी, भगवानपुर (हरिद्वार) के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। मौके पर पहुंचे एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल और सीओ रुड़की नरेंद्र पंत ने घटनास्थल और अस्पताल पहुंचकर पूरी जानकारी जुटाई।

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया:
“बीते दिनों सालियर गांव में दो पक्षों के बीच विवाद के दौरान फायरिंग हुई थी। पीड़ित ने तीन संदिग्धों के हुलिये बताए थे। चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन उसने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। आरोपी को अस्पताल में भर्ती किया गया है और अन्य की तलाश जारी है।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular