HomeUncategorizedहाथी ने मां के साथ स्कूटी से जा रहे बच्चे को खींचा,...

हाथी ने मां के साथ स्कूटी से जा रहे बच्चे को खींचा, सड़क पर पटक-पटक कर मार डाला

ELEPHANT ATTACK प्रदेश में वन्य मानव जीव संघर्ष कम होने का नाम नहीं ले रहा है। गुलदार और भालू के आतंक के बाद अब हाथी का आतंक देखने को मिल रहा है। देहरादून में अपने माता-पिता के साथ स्कूटी से जा रहे एक बच्चे को हाथी ने खींच कर बीच रोड पर पटक-पटक कर मार डाला।

हाथी ने मां के साथ स्कूटी से जा रहे बच्चे को खींचा

देहरादून से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां अपने माता-पिता के साथ स्कूटी से जा रहे एक छठवीं के छात्र को हाथी ने खींचकर पटक-पटक कर मार डाला। मिली जानकारी के मुताबिक थानों वन रेंज में कोठारी मोहल्ला जौलीग्रांट निवासी छठवीं का छात्र अपने माता-पिता के साथ स्कूटी से जा रहा था।

सड़क पर पटक-पटक कर मार डाला

घटना गुरूवार शाम करीब 4 बजकर15 मिनट के आसपास की बताई जा रही है। जब कमल थापा और उनकी पत्नी नीलम देहरादून से अपने पुत्र कुणाल थापा (12) को स्कूटी में बीच में बैठकर कालू सिद्ध मंदिर की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान कालू सिद्ध मंदिर से कुछ दूर पीछे जंगल में एक हाथी ने स्कूटी से बीच में बैठे उनके बेटे कुणाल थापा को सूंड से नीचे खींचकर पटक कर मार डाला। पति-पत्नी ने किसी तरह अपनी जान बचाई। इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular