Homeउत्तराखण्डअल्मोड़ासल्ट में चेकिंग के दौरान दो युवक गांजा तस्करी में गिरफ्तार, लाखों...

सल्ट में चेकिंग के दौरान दो युवक गांजा तस्करी में गिरफ्तार, लाखों की कीमत का माल बरामद…

Almora Drug Smuggler Arrestedअल्मोड़ा। सल्ट तहसील में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। चिमटाखाल-सड़क मरचूला मार्ग पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों के पास से 16.895 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी बाजार कीमत लाखों रुपये आंकी गई है।

रानीखेत के पुलिस उपाधीक्षक विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण और सल्ट थाना प्रभारी प्रमोद पाठक के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक पिकअप वाहन (UK01-CA-0780) को रोका। पूछताछ में चालक विशाल सिंह और परिचालक भूरे ने बताया कि वाहन में सब्जी है। हालांकि उनकी गतिविधियों पर शक होने पर पुलिस ने जब कट्टों की तलाशी ली, तो उनमें से गांजा बरामद हुआ।

दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वाहन को सीज कर दिया गया है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि यह नशे का सामान कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था।

पुलिस की इस कार्रवाई से साफ है कि पहाड़ी क्षेत्रों में भी नशे के कारोबार की जड़ें फैल रही हैं। प्रशासन और पुलिस की संयुक्त मुहिम इस दिशा में कारगर साबित हो रही है, लेकिन यह भी जरूरी है कि समाज और स्थानीय लोग भी इस लड़ाई में सहयोग करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular