Homeहेल्थDON'T IGNORE: सिजोफ्रेनिया के लक्षणों को घटाता है विटामिन "बी"

DON’T IGNORE: सिजोफ्रेनिया के लक्षणों को घटाता है विटामिन “बी”

लंदन: सीरियस मेंटल डिजीज सिजोफ्रेनिया के मरीजों का इलाज विटामीन-बी (बी6, बी8 तथा बी12) की हाई खुराक से करने से इस रोग के लक्षणों में कमी आ सकती है. शोधकर्ताओं ने यह खुलासा किया है.

क्‍या है सिजोफ्रेनिया-

सिजोफ्रेनिया एक सीरियस मेंटल डिजीज है, जो रोगी की सोचने-समझने, महसूस करने और व्यवहार करने की क्षमता को प्रभावित करती है.

रिसर्च के नतीजे-

निष्कर्षो के मुताबिक, सिजोफ्रेनिया के लक्षणों को कम करने में विटामिन बी की हाई खुराक बेहद कारगर है, जबकि इसकी कम खुराक उतनी कारगर नहीं है.

क्‍या कहते हैं एक्‍सपर्ट-

ब्रिटेन स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ मैनचेस्टर में रिसर्च के मुख्य लेखक जोसेफ फर्थ ने कहा कि सिजोफ्रेनिया के मरीजों को दिए गए विटामिन और मिनरल्‍स के मेडिकल टेस्‍ट के मुताबिक, विटामिन बी का मरीज पर पॉजिटिव इफेक्‍ट पड़ता है और उसके सिम्‍टम्‍स में कमी आती है.

फिलहाल इसका इलाज एंटीसाइकोटिक दवाओं के माध्यम से किया जाता है. इन दवाओं से सिजोफ्रेनिया के मरीजों को शुरुआती कुछ महीनों तक तो लाभ मिलता है, लेकिन पांच साल के अंदर ये दवाएं अप्रभावी हो जाती हैं.

फर्थ ने कहा कि विटामिन बी की हाई खुराक सिजोफ्रेनिया के मरीजों को लक्षणों से निजात दिलाने में कारगर साबित हो सकती है.

यह स्‍टडी सायकोलॉजिकल मेडिसिन नामक पत्रिका में प्रकाशित हुई.

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

  1. Профессиональные курсы английского для детей от YES Center развивают речь, память и уверенность ребёнка. Занятия проходят в игровой форме, поэтому учиться интересно. Опытные преподаватели и небольшие группы помогают раскрыть способности каждого ученика.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular