Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में दायित्वों का बंटवारा जारी, मुख्यमंत्री ने 18 और पार्टी कार्यकर्ताओं...

उत्तराखंड में दायित्वों का बंटवारा जारी, मुख्यमंत्री ने 18 और पार्टी कार्यकर्ताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारियां….

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर संगठनात्मक मजबूती और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को प्राथमिकता देते हुए पार्टी के 18 कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। यह दायित्व वितरण की दूसरी सूची है, जिसमें विभिन्न परिषदों और सलाहकार समितियों में उपाध्यक्ष व अध्यक्ष पदों पर नियुक्तियां की गई हैं।

भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल को नगरीय पर्यावरण संरक्षण परिषद का उपाध्यक्ष बनाया गया है। सरकार का मानना है कि इससे न केवल योजनाओं का क्रियान्वयन तेज होगा, बल्कि उनके अनुश्रवण (मॉनिटरिंग) में भी सुधार आएगा। सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने बताया कि यह कदम प्रदेश हित में उठाया गया है।

दायित्व पाने वाले प्रमुख नाम:

  • बलवीर घुनियाल – उपाध्यक्ष, जड़ी-बूटी सलाहकार समिति
  • सुरेन्द्र मोघा – उपाध्यक्ष, उत्तराखंड पशु कल्याण बोर्ड
  • भुवन विक्रम डबराल – उपाध्यक्ष, जड़ी-बूटी सलाहकार समिति
  • सुभाष बर्थवाल – उपाध्यक्ष, राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद
  • पुनीत मित्तल – उपाध्यक्ष, नगरीय पर्यावरण संरक्षण परिषद
  • गिरीश डोभाल – उपाध्यक्ष, प्रदेशीय मौन परिषद
  • गीताराम गौड – उपाध्यक्ष, उत्तराखंड जनजाति सलाहकार परिषद
  • डॉ. जयपाल – उपाध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य उच्च शिक्षा उन्नयन समिति
  • देशराज कर्णवाल – उपाध्यक्ष, समाज कल्याण योजनाएं एवं अनुश्रवण समिति
  • अजीत चौधरी – उपाध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य किसान आयोग
  • प्रताप सिंह पंवार – उपाध्यक्ष, राज्य औषधीय पादप बोर्ड
  • जगत सिंह चौहान – उपाध्यक्ष, राज्य स्तरीय लघु सिंचाई सलाहकार समिति
  • गीता रावत – अध्यक्ष, राज्य स्तरीय सतर्कता समिति
  • शंकर कोरंगा – उपाध्यक्ष, राज्य स्तरीय जलागम परिषद
  • महेश्वर सिंह महरा – उपाध्यक्ष, चाय विकास सलाहकार परिषद
  • सरदार मनजीत सिंह – सह-अध्यक्ष, प्रदेश स्तरीय गन्ना विकास सलाहकार समिति
  • नवीन वर्मा – उपाध्यक्ष, वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद
  • अशोक नब्याल – उपाध्यक्ष, उत्तराखंड जनजाति सलाहकार परिषद

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular