Homeराज्यउत्तराखण्डसड़कों से लेकर कुंभ की तैयारियों तक, धामी सरकार ने जारी किए...

सड़कों से लेकर कुंभ की तैयारियों तक, धामी सरकार ने जारी किए 78.18 करोड़

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में सड़कों के निर्माण एवं पुनर्निर्माण, पेयजल आपूर्ति व्यवस्था तथा आपदा राहत कार्यो के साथ ही कुंभ मेले के सफल आयोजन हेतु अवस्थापना सुविधाओं के विकास हेतु कुल ₹78.18 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

विकास कार्यों के लिए धामी सरकार ने जारी किए 78.18 करोड़

अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र सल्ट में मरचूला स्यालदे देवाल घाट मोटर मार्ग (प्रमुख जिला मार्ग डोटियाल से चम्पानगर) के सुधारीकरण के लिए ₹07.57 करोड़, रिची नौघर मण्डलकोट भुजान मोटर मार्ग (एन.एच.-71) के चौड़ीकरण और डामरीकरण किये जाने हेतु ₹06.20 करोड़ की स्वीकृति दी गई है।जनपद पौड़ी के विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार में चिल्लरखाल-सिगड्डी-कोटद्वार-पोखरों मोटर मार्ग के किमी 13 से 16 तक सड़क का सुदृढीकरण किए जाने हेतु ₹ 07.29 करोड़, विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के अंतर्गत फरसाडी-गढकोट -छांछरों मोटर मार्ग का पुनर्निर्माण एवं सुधारीकरण किए जाने हेतु ₹36.12 लाख जारी किए गए हैं।

बागेश्वर और हरिद्वार के लिए इन योजनाओं के लिए पैसा जारी

जनपद बागेश्वर के विधानसभा क्षेत्र कपकोट में रिखाडी बाछम (कर्मी से विनायकधार) मोटर मार्ग के किमी 21.500 से 30.050 तक बी.एम./बी.सी. द्वारा सुधारीकरण किए जाने हेतु ₹09.86 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। हरिद्वार जनपद में बहादराबाद, ज्वालापुर, कनखल सैक्टर हेतु अस्थायी पाइप लाइन बिछाना, स्टैण्ड पोस्ट, पीवीसी टैंक, अस्थायी जल संयोजन, वाटर फिल्टर के अधिष्ठापन एवं तत्सम्बंधित कार्य एवं रखरखाव हेतु ₹03.68 करोड़ की योजना स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

कुंभ मेला 2027 के लिए भी मिली स्वीकृति

कुंभ मेला 2027 के अंतर्गत हरिद्वार में वाटर स्क्रीन पर मल्टीमीडिया शो के साथ म्यूजिकल फाउंटेन की डिजाइनिंग, आपूर्ति, स्थापना और कमीशनिंग कार्य हेतु ₹ 04.43 करोड़, भीमगोड़ा हरिद्वार में सौंदर्यीकरण और उन्नयन का कार्य किए जाने के लिए ₹ 03.43 करोड़ तथा हरिद्वार शहर में शिव मूर्ति चौक से आर्य नगर चौक तक पुराने नीति पास के किनारे सड़क के डिवाइडर का पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण किए जाने हेतु ₹ 07.35 करोड की धनराशि स्वीकृत किये जाने के साथ ही कुम्भ/अर्द्धकुम्भ मेला व्यवस्था हेतु मशीन उपकरण, सज्जा एवं संयत्र क्रय हेतु पुलिस महानिदेशक के निवर्तन पर रखी गई ₹10.00 करोड़ की धनराशि का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES
spot_img

Most Popular