Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादून नगर निगम चुनाव परिणाम : बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ी...

देहरादून नगर निगम चुनाव परिणाम : बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर….

देहरादून : उत्तराखंड में हो रहे निकाय चुनाव की मतगणना के पहले रुझान सामने आ गए हैं, जिनके अनुसार दोनों प्रमुख राष्ट्रीय दलों, बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर नजर आ रही हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, देहरादून नगर निगम चुनाव के परिणामों में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।

  • वार्ड नंबर 1 से बीजेपी के आकाश भाटी ने 400 वोटों से जीत हासिल की।
  • वार्ड नंबर 2 में बीजेपी की सुनीता देवी ने विजय प्राप्त की।
  • वार्ड नंबर 3 से बीजेपी के सूर्यकांत शर्मा ने जीत दर्ज की।
  • वार्ड नंबर 4 में कांग्रेस ने बाजी मारी, जहां महावीर वशिष्ठ ने पार्षद पद पर जीत हासिल की।
  • वार्ड नंबर 5 से बीजेपी के अनिल वशिष्ठ ने चुनाव जीता।
  • वार्ड नंबर 6 में बीजेपी के सुमित चौधरी ने विजय प्राप्त की।
  • वार्ड नंबर 7 में बीजेपी की श्रुति खेवरिया ने जीत दर्ज की।
  • वार्ड नंबर 8 से कांग्रेस के हिमांशु गुप्ता ने चुनावी मुकाबला जीत लिया।
  • वार्ड नंबर 9 से कांग्रेस के सोहित सेठी ने जीत हासिल की।
  • वार्ड नंबर 10 में बीजेपी के सचिन कुमार ने चुनाव जीता।
  • वार्ड नंबर 11 में बीजेपी के दीपक शर्मा ने जीत दर्ज की।

इन परिणामों के बाद, देहरादून नगर निगम में बीजेपी ने अपनी मजबूत स्थिति बनाए रखी, हालांकि कांग्रेस ने भी कुछ वार्डों में जीत हासिल कर अपनी ताकत दिखाई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular