Homeराज्यउत्तराखण्डप्रदेश में नगर निकाय चुनाव में BJP का दबदबा , कांग्रेस नहीं...

प्रदेश में नगर निकाय चुनाव में BJP का दबदबा , कांग्रेस नहीं निर्दलीय प्रत्याशीयों से मिल रही कड़ी टक्कर….

प्रदेश में हुए नगर निकाय चुनावों के परिणामों में भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।

नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा वर्तमान में 46 सीटों में से 5 पर आगे चल रही है, और एक सीट पर पार्टी ने जीत भी दर्ज की है। कांग्रेस 3 सीटों पर और निर्दलीय 2 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा 3 सीटों पर आगे चल रही है और 2 सीटों पर जीत चुकी है, जबकि कांग्रेस का इस बार नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर खाता नहीं खुला है। निर्दलीय प्रत्याशी 2 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

नगर निगम सभासद पद पर भाजपा 540 सीटों में से 29 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि 7 सीटों पर पार्टी ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस 2 सीटों पर और निर्दलीय 3 सीटों पर आगे चल रहे हैं, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी 7 सीटों पर जीत चुके हैं।

नगर पालिका परिषद की 444 सीटों में निर्दलीय प्रत्याशी 44 सीटों पर आगे चल रहे हैं और 18 सीटों पर जीत दर्ज की है। भाजपा 21 सीटों पर आगे चल रही है और 9 सीटों पर जीत चुकी है, जबकि कांग्रेस ने एक सीट जीती है।

नगर पंचायत सदस्य पद पर कुल 298 सीटों में से निर्दलीय 20 सीटों पर आगे हैं और 22 सीटों पर जीत दर्ज की है। भाजपा 28 सीटों पर आगे चल रही है और 8 सीटों पर जीत चुकी है, जबकि कांग्रेस 8 सीटों पर आगे है और 1 सीट पर जीत दर्ज की है।

इसके अलावा, नगर निगम में भाजपा एक सीट पर आगे चल रही है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular