Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादून: IFS महिला अधिकारी से 98 हजार की साइबर ठगी, बैंक प्रतिनिधि...

देहरादून: IFS महिला अधिकारी से 98 हजार की साइबर ठगी, बैंक प्रतिनिधि बनकर सेटिंग बदलवाई..

देहरादून। राज्य की राजधानी में एक भारतीय वन सेवा (IFS) की महिला अधिकारी साइबर ठगों का शिकार बन गईं। ठगों ने खुद को बैंक कस्टमर केयर अधिकारी बताते हुए फोन किया और उन्हें चतुराई से झांसे में लेकर उनके क्रेडिट कार्ड से 98 हजार रुपये की ऑनलाइन खरीदारी कर डाली।

घटना 25 मार्च की है, जब अधिकारी को एक कॉल आई। कॉलर ने खुद को ICICI बैंक का प्रतिनिधि बताया और कहा कि उनके क्रेडिट कार्ड पर एक महीने का सर्विस चार्ज लगा है, जिसे हटाने के लिए ‘क्रेडिट लिमिट मैनेजमेंट’ ज़रूरी है।

हालाँकि शुरुआत में अधिकारी को शक हुआ, लेकिन कॉलर ने भरोसा दिलाया कि “बैंक कभी ओटीपी या पिन नहीं मांगता।” इसके बाद उन्होंने अधिकारी को ICICI के iMobile ऐप में कुछ सेटिंग बदलने को कहा, जिसके तहत ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की लिमिट बढ़ा दी गई।

कुछ ही देर बाद अधिकारी को एक SMS मिला, जिसमें बताया गया कि उनके क्रेडिट कार्ड से ₹98,000 की खरीदारी हो चुकी है। जब उन्होंने दोबारा उसी नंबर पर कॉल किया तो ठग ने उन्हें गुमराह करते हुए कहा कि “यह असली ट्रांजेक्शन नहीं है, बस लिमिट अपडेट हुई है।”

बाद में बैंक की ओर से भुगतान की कॉल आने पर उन्हें ठगी का एहसास हुआ। मामले की शिकायत साइबर थाने में दी गई, जिसके बाद कैंट थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कैंट थाना एसएचओ कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि घटना की जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस की अपील:
लोगों से अनुरोध किया गया है कि किसी भी अनजान कॉल पर बैंकिंग या ऐप सेटिंग से जुड़ी कोई भी जानकारी साझा न करें। साइबर ठग अब और अधिक पेशेवर तरीके से लोगों को निशाना बना रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular