
लंबे समय से मंहगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर है। राज्य कर्मचारियों के बाद अब पेंशनर्स के लिए भी बढ़ी हुई दरों में महंगाई भत्ता स्वीकृत कर दिया है।
पेंशनर्स के महंगाई भत्ते में हुई बढ़ोतरी
धामी सरकार ने पेंशनर्स को तोहफा दिया है। लंबे समय से मंहगाई भत्ते में बढ़ोतरी की मांग कर रहे पेंशनर्स को सरकार ने रहात दी है। बता दें कि इस बार पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। इसके लिए वित्त विभाग ने आदेश भी जारी कर दिए हैं।
55 प्रतिशत से बढ़कर 58 प्रतिशत हुआ DA
पेंशनर्स के नंहगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। वित्त विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक एक जुलाई 2025 से पेंशनरों को अब 55 प्रतिशत के स्थान पर 58 प्रतिशत की दर से महंगाई राहत दी जाएगी। इस प्रस्ताव को राज्यपाल ने भी स्वीकृति प्रदान कर दी है।
जारी आदेश के अनुसार ये आदेश केवल उन पेंशनरों पर लागू होगा जिनकी पेंशन सातवें वेतनमान आयोग की संस्तुतियों के क्रम में पुनरीक्षित की गई है। इसके साथ ही ये आदेश राज्य सरकार के स्थायी पेंशनभोगियों के साथ-साथ विद्यालयी और प्राविधिक शिक्षा विभाग के अधीन राज्य निधि से सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों के पात्र शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों पर भी लागू होगी जिन्हें शासनिक पेंशनरों के समान पेंशन की स्वीकृति प्राप्त है।
Does your site have a contact page? I’m having a tough time locating it but, I’d like to send you an e-mail.
I’ve got some suggestions for your blog you
might be interested in hearing. Either way, great website and
I look forward to seeing it improve over time. https://baoly.ru/tvil