देहरादून : उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की आहट के बीच धामी सरकार के सामने अब लंबित मांगों और चुनावी घोषणाओं को पूरा करने की चुनौती है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज 27 नवंबर को कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। इस बैठक में कई ऐसे प्रस्ताव रखे जाने की उम्मीद है, जिनका सीधा असर प्रदेश के कर्मचारियों, महिलाओं, किसानों और आम उपभोक्ताओं पर पड़ सकता है। खास तौर पर मानदेय बढ़ोतरी और आर्थिक राहत से जुड़े मुद्दों पर सबकी नजरें रहेंगी।
पिछले कुछ समय से प्रदेश में अलग-अलग कर्मचारी संगठन अपनी मांगों को लेकर सरकार पर दबाव बना रहे हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों से लेकर अतिथि शिक्षकों, पीआरडी जवानों और सफाई कर्मचारियों तक कई वर्ग अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। ऐसे में कैबिनेट की इस बैठक को इन संगठनों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। चर्चा है कि सरकार इन वर्गों को राहत देने के लिए कुछ प्रस्तावों पर निर्णय ले सकती है।
मानदेय बढ़ोतरी के मुद्दे पर भी आज अहम फैसला हो सकता है। आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों और अतिथि शिक्षकों के मानदेय में इजाफे को लेकर प्रस्ताव सामने आने की संभावना है। वहीं, पीआरडी जवानों और सफाई कर्मचारियों से जुड़े विषय भी कैबिनेट के एजेंडे में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, इन वर्गों को कितनी राहत मिलेगी, इसका पता बैठक में होने वाले फैसलों के बाद ही चलेगा।
दूसरी ओर, राज्य सरकार की बैणी-भुली योजना भी चर्चा में है। इस योजना के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी करीब पांच लाख महिलाओं को प्रोत्साहन राशि देने की तैयारी है। सरकार की ओर से दिसंबर में इसकी पहली किस्त जारी करने की बात कही गई है। ऐसे में आज की बैठक में योजना के लिए निर्धारित प्रोत्साहन राशि और भुगतान की व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया जा सकता है। इसके साथ ही बिजली उपभोक्ताओं और किसानों को भी राहत मिलने की उम्मीद है। बिजली बिलों का भुगतान निर्धारित समय पर नहीं होने की स्थिति में लगने वाले अतिरिक्त सरचार्ज को माफ करने के प्रस्ताव पर सरकार



