Homeराज्यउत्तराखण्डडीएवी में कड़ी सुरक्षा के बीच छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान...

डीएवी में कड़ी सुरक्षा के बीच छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान जारी

davविज़न 2020 न्यूज: देहरादून के सबसे बड़े कॉलेज डीएवी पीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव का महासंग्राम आज सुबह नौ बजे से शुरू हो गया। इस बार अध्यक्ष और महासचिव पद पर पांच-पांच प्रत्याशी मैदान में दम ठोंक रहे हैं। चुनाव के दौरान कॉलेज प्रशासन ने फर्जी वोटिंग से बचाव के लिए खास व्यवस्था की है।चुनाव के बाद शनिवार को काउंटिंग कराई जाएगी, जिसके बाद रिजल्ट घोषित किया जाएगा। पुलिस की ओर से चुनाव व्यवस्था के चलते पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि कॉलेज में इस साल 8414 मतदाता अपना प्रत्याशी चुनेंगे। मतदान की प्रक्रिया दोपहर दो बजे तक चलेगी, कॉलेज प्रशासन ने वोटिंग के लिए इस बार कॉलेज में 19 बूथ बनाए हैं। छात्रों को मतदान के लिए हस्ताक्षर युक्त आई कार्ड लाना अनिवार्य है।मतदान के लिए परिसर के अंदर व बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इस बार अध्यक्ष पद के लिए राहुल कुमार (एबीवीपी), आयुष गुप्ता (एनएसयूआई), संजय तोमर (निर्दलीय), कलम सिंह (निर्दलीय), हिमांशु (निर्दलीय) मैदान में है। तो वही उपाध्यक्ष पद के लिए नरेंद्र सिंह (संगम ग्रुप), संदीप सिंह (के 2 ग्रुप), सौरभ शर्मा (दिवाकर ग्रुप) उम्मीदवार हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular