
रविवार को नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में गस्त कर रहे CPU ने हरीश रावत का चालान कर दिया. दरअसल CPU गश्त के दौरान नेहरू कॉलोनी गुरुद्वारे के पास चेकिंग कर रही थी. उसी दौरान शाम 7 बजे नेहरू कॉलोनी जी ब्लॉक निवासी हरीश रावत बिना हेलमेट के बिना कागज के और बिना लाइसेंस के रॉन्ग साइड आ रहे थे. चेकिंग कर रहे CPU दरोगा संजीव त्यागी ने रॉन्ग साइड बिना हेलमेट आ रहे हरीश रावत को जब रोका तब वह कहने लगे कि उनका केबल का काम है और वह पेमेंट इकट्ठा कर रहे हैं इस दौरान सीपीयू दरोगा संजीव त्यागी ने जब लाइसेंस और आरसी की मांग की तब उन्होंने कहा कि वह तो घर पर रह गया है ऐसे में सीपीयू दरोगा संजीव त्यागी ने हरीश रावत का सो रुपए का नगद में चालान काट दिया.