Homeराज्यउत्तराखण्डभारत में फिर दस्तक दे रहा कोरोना , उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग अलर्ट...

भारत में फिर दस्तक दे रहा कोरोना , उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में….

देहरादून: देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण ने दस्तक दे दी है। नए कोरोना वैरियंट JN.1 ने हांगकांग, सिंगापुर और अन्य देशों में तेजी से फैलने के बाद भारत में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। हालांकि, भारत में स्थिति अभी सामान्य है और संक्रमण के मामले सिर्फ कुछ राज्यों जैसे महाराष्ट्र, तमिलनाडु और केरल में सामने आए हैं।

इसी के मद्देनजर, उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने कोविड-19 के रोकथाम के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. सुनीता टम्टा ने प्रदेश के सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियाँ बरतने का निर्देश दिया।

स्वास्थ्य सचिव आर राजेश कुमार ने कहा कि उत्तराखंड में अभी तक एक भी कोविड मामला सामने नहीं आया है और स्थिति पूरी तरह से सामान्य है। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि वे पैनिक न हों, लेकिन राज्य में होने वाली कोरोना स्थिति को लेकर सभी स्वास्थ्य अधिकारी सतर्क रहें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular