Homeराज्यउत्तराखण्डशहर में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए स्पीड ब्रेकर और जेब्रा क्रॉसिंग...

शहर में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए स्पीड ब्रेकर और जेब्रा क्रॉसिंग का निर्माण बना हादसों का कारण।

देहरादून – शहर के विभिन्न हिस्सों में इन दिनों सड़कों पर स्पीड ब्रेकर और जेब्रा क्रॉसिंग बनाने का काम जोरों पर है। हाल ही में घंटाघर पर स्पीड ब्रेकर बनाने के दौरान कई लोग गिरकर चोटिल हो गए। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि इन ब्रेकरों के निर्माण के बावजूद मार्ग पर कोई संकेतक नहीं लगाए गए, जिससे लोगों को इन ब्रेकरों के बारे में जानकारी नहीं हो पाई और वे दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस दौरान एक बच्चे के गिरने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

स्मार्ट सिटी की जनसंपर्क अधिकारी प्रेरणा ध्यानी ने बताया कि “निर्माण के साथ पेंट नहीं किया जा सकता है, इसलिये बैरियर लगाकर रोड को अस्थायी रूप से बंद किया गया है।”

स्थानीय लोगों के अनुसार, घंटाघर के पास बनाए गए स्पीड ब्रेकर के कारण सोमवार को सात दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान एक तीन साल का बच्चा भी बुरी तरह घायल हुआ। बच्चा अपनी माँ के हाथ से छिटक कर गिर गया और गंभीर रूप से चोटिल हो गया। पिता के पास पहुंचने पर वह सिसकते हुए अपने पिता के गले लग गया।

प्रशासन और लोनिवि प्रांतीय खंड की टीम ने घंटाघर पर स्पीड ब्रेकर और जेब्रा क्रॉसिंग का निर्माण पूरा कर लिया है। इससे पहले ओएनजीसी चौक पर भी स्पीड ब्रेकर और जेब्रा क्रॉसिंग बनाए गए थे। अब, राजपुर रोड पर नए डिवाइडर लगाए जा रहे हैं। सड़क हादसों की बढ़ती घटनाओं ने लोगों में डर पैदा कर दिया है, और सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।

#SpeedBreaker #RoadSafety #Accidents #SmartCity #TrafficSafety #PublicConcern #UrbanDevelopment #ZebraCrossing #RoadWork #SafetyFirst #CityIssues #UrbanPlanning #GovernmentResponse

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments