Homeराज्यउत्तराखण्डरुड़की में एप्पल के नकली एसेसरीज की बिक्री पर कंपनी ने की...

रुड़की में एप्पल के नकली एसेसरीज की बिक्री पर कंपनी ने की छापेमारी, नकली सामान बरामद….

हरिद्वार : हरिद्वार के रुड़की स्थित सिविल लाइन मोबाइल मार्केट में उस समय हड़कंप मच गया, जब एप्पल कंपनी के अधिकारियों ने दुकानों पर छापेमारी की। दरअसल, कंपनी को यह जानकारी मिली थी कि यहां पर नकली एप्पल प्रोडक्ट्स बेचे जा रहे हैं, जिसके बाद अधिकारियों ने यह कार्रवाई की। हालांकि, इस अचानक हुई कार्रवाई से व्यापारियों में भारी आक्रोश फैल गया और उन्होंने अपनी दुकानें बंद कर दीं। इसके बाद व्यापार मंडल और मोबाइल एसोसिएशन के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और कंपनी के अधिकारियों से वार्ता की।

देर शाम एप्पल कंपनी के अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ सिविल लाइन के रुड़की टॉकीज चौक से मुख्य डाकघर की ओर जाने वाली सड़क स्थित मोबाइल मार्केट पहुंचे। यहां पर उन्होंने एक साथ कई दुकानों में घुसकर मोबाइल पार्ट्स की जांच शुरू कर दी। अचानक हुई इस छापेमारी से व्यापारियों में हड़कंप मच गया और उन्होंने अपनी दुकानें बंद कर दी।

एप्पल कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि इन दुकानों में उनकी कंपनी का नकली सामान बेचा जा रहा है, जिस पर उन्होंने यह कार्रवाई की है। वहीं, व्यापारियों का कहना था कि जिस दुकान पर शिकायत मिली है, केवल उसी पर कार्रवाई की जानी चाहिए थी। उनका यह भी कहना था कि बिना किसी आधार के सभी दुकानों पर कार्रवाई करना अनुचित है।

घटना के बाद व्यापार मंडल और मोबाइल एसोसिएशन के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और पुलिस की मौजूदगी में कंपनी के अधिकारियों से बात की। इस दौरान, टीम ने एक दुकान से नकली एप्पल पार्ट्स भी बरामद किए। इसके बाद एप्पल कंपनी ने पुलिस में तहरीर दी और मामला दर्ज किया।

सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कुश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि एप्पल कंपनी के अधिकारियों के साथ मिलकर नकली प्रोडक्ट्स के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि नकली एप्पल पार्ट्स बरामद किए गए हैं और फिलहाल इस मामले में कार्रवाई जारी है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular