Homeउत्तराखण्डउधम सिंह नगरखटीमा–मेलाघाट सड़क पुनर्निर्माण कार्यों का सीएम धामी ने किया शिलान्यास

खटीमा–मेलाघाट सड़क पुनर्निर्माण कार्यों का सीएम धामी ने किया शिलान्यास

cm khatima

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को जनपद ऊधम सिंह नगर के खटीमा–मेलाघाट राज्य मार्ग (राज्य मार्ग संख्या 107) के पुनर्निर्माण कार्यों का विधिवत पूजा-अर्चना कर शिलान्यास किया। ये सड़क खटीमा को बेहतर कनेक्टिविटी, सुरक्षित यात्रा और विकास के नए आयामों से जोड़ेगी।

खटीमा–मेलाघाट सड़क पुनर्निर्माण कार्यों का सीएम ने किया शिलान्यास

सीएम ने खटीमा–मेलाघाट सड़क पुनर्निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। ये परियोजना 2089.74 लाख की लागत से स्वीकृत की गई है। इसके अंतर्गत 11.50 किलोमीटर लंबी सड़क का पुनर्निर्माण, केसी ड्रेनेज सिस्टम, सड़क सुरक्षा कार्य, रोड साइनएज की स्थापना, तथा टीबीएम एवं बीसी द्वारा सुदृढ़ीकरण कार्य शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सड़क केवल खटीमा क्षेत्र के विकास की धुरी नहीं है, बल्कि भारत-नेपाल सीमावर्ती संपर्क का भी महत्वपूर्ण मार्ग है। इस सड़क के सुधारीकरण से खटीमा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को न केवल सुगम यातायात सुविधा मिलेगी, बल्कि सीमावर्ती व्यापार, पर्यटन और शिक्षा से जुड़े अवसरों को भी नई दिशा मिलेगी।

हर क्षेत्र सुगम, सशक्त और समृद्ध बने ये सरकार का लक्ष्य

सीएम धामी ने कहा कि सड़क निर्माण कार्यों के साथ-साथ भू-कटाव रोकने और स्थानीय जल निकासी व्यवस्था के सुधार पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।  ताकि सड़क लंबे समय तक टिकाऊ और सुरक्षित बनी रहे। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि खटीमा अब शिक्षा का हब बन चुका है, जहाँ से प्रदेश ही नहीं बल्कि सीमावर्ती क्षेत्रों के विद्यार्थी भी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि उत्तराखंड का हर क्षेत्र सुगम, सशक्त और समृद्ध बने। विकास की हर परियोजना जनता के जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में एक ठोस कदम है। खटीमा–मेलाघाट सड़क परियोजना भी इसी दृष्टि से एक मील का पत्थर साबित होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular