Homeराज्यदिल्लीसीमावर्ती क्षेत्रों में व्यापार को लेकर सीएम ने की बैठक, लैंड पोर्ट...

सीमावर्ती क्षेत्रों में व्यापार को लेकर सीएम ने की बैठक, लैंड पोर्ट परियोजना की प्रगति की ली जानकारी

नई दिल्ली : नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड निवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लैंड पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष श्री जयंत सिंह व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान सीाएम ने लैंड पोर्ट परियोजना की प्रगति की भी जानकारी ली। 

सीमावर्ती क्षेत्रों में व्यापार को लेकर सीएम ने की बैठक

सीमावर्ती क्षेत्रों में व्यापार को लेकर आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री ने चम्पावत जनपद के बनबसा (गुदमी) क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा पर निर्माणाधीन आधुनिक लैंड पोर्ट परियोजना की प्रगति की जानकारी ली। इस परियोजना को एशियन हाईवे से जोड़कर अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।

विकास कार्यों में जनहितों को दी जाए प्राथमिकता

मुख्यमंत्री धामी ने भारत-नेपाल सीमा पर स्थित उत्तराखंड राज्य के पिथौरागढ़ जनपद के सीमावर्ती क्षेत्रों धारचूला के साथ ही झूलाघाट में सीमा व्यापार, आवागमन और आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ किए जाने से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को स्थानीय आवश्यकताओं और जनहितों को प्राथमिकता देते हुए आगे बढ़ाया जाए। जिससे स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा और  क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती प्राप्त होगी।

इससे सीमावर्ती क्षेत्रों के उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध हो सकेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी, जिससे सुगमता के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित हो सकेंगे। मुख्यमंत्री ने लैंड पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया को सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थानीय निवासियों की सुविधा हेतु चल रहे कार्यों को समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

  1. Hiya, I am really glad I’ve found this info. Today bloggers publish just about gossips and internet and this is really annoying. A good blog with interesting content, this is what I need. Thank you for keeping this website, I will be visiting it. Do you do newsletters? Cant find it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular