HomeUncategorizedसीएम धामी ने दी राष्ट्रीय प्रेस दिवस की शुभकामनाएं, DG सूचना ने...

सीएम धामी ने दी राष्ट्रीय प्रेस दिवस की शुभकामनाएं, DG सूचना ने भी पत्रकारों को दी बधाई

cm dhami

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने भी सभी पत्रकारों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की शुभकामनाएं दीं हैं।

सीएम धामी ने दी राष्ट्रीय प्रेस दिवस की शुभकामनाएं

सीएम धामी ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज को सही दिशा देने और सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचने में मीडिया की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।

मीडिया कर सकता है विकसित समाज का निर्माण

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मीडिया अपने कर्तव्य और कार्यों से एक विकसित समाज का निर्माण कर सकता है। उन्होंने कहा मीडिया ही जनता और सरकार के बीच सेतु का कार्य करता है जिससे सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने में सहायता मिलती है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular